Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsService Rights Week Launched in Lohardaga Government Camps for Public Welfare
सात पंचायतों और शहरी क्षेत्र में लगा कैंप, उमड़े लोग

सात पंचायतों और शहरी क्षेत्र में लगा कैंप, उमड़े लोग

संक्षेप:

राज्य सरकार के निर्देश पर लोहरदगा जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह की शुरुआत हुई। पहले दिन, सात पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र में शिविर आयोजित किए गए, जहां सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने और समय पर निपटाने का निर्देश दिया।

Nov 22, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर सेवा का अधिकार सप्ताह शुक्रवार से लोहरदगा जिले में प्रारंभ हुआ। पहले दिन जिले के सात पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र में शिविर लगाया गया। इसमें सेन्हा के मुर्की तोड़ार, सदर प्रखण्ड के जोरी पंचायत, कैरो प्रखण्ड के हनहट पंचायत, किस्को प्रखण्ड के अरेया पंचायत, भण्डरा प्रखण्ड के उदरंगी, पेशरार पंचायत और कुडू प्रखण्ड के सुंदरू पंचायत में कैंप लगा, जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभ और समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन करनेवालों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नशा राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन के साथ-साथ झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 में सूचीबद्ध आमजनों से जुड़ी अन्य सेवाओं तथा लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लोगों की ओर से समर्पित किये गये व योजनाओं का लाभ दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त करने, उन आवेदनों की सरकार के पोर्टल पर एंट्री करने व निर्धारित समयावधि में निष्पादित करने का निर्देश दिया है। इन शिविरों में संबंधित प्रखण्ड के लिए जिला से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड के विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी आमजनों को सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ-साथ आवेदनों की इंट्री भी करायी जा रही है। इन स्थानों पर आज लगेंगे कैंप सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शनिवार को सेन्हा के बुटी और अलौदी पंचायत, सदर प्रखंड के बंजार किस्को,, हरमू पंचायत, बाजारटांड़ कैरो, हिसरी पंचायत, आकाशी पंचायत, कुंदगड़ा, बड़कीचांपी पंचायत, सलगी पंचायत, नगर पर्षद के वार्ड सात और आठ के लिए मैना बगीचा में शिविर सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे।