हिसरी में निकली भव्य सरहुल शोभायात्रा, मांदर की थाप पर लोग झूमे

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के हिसरी गांव में आदिवासी सरहुल पूजा समिति द्वारा प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में आदिवासी एवं अन्य समुदाय के लोग शामिल हुए। मनोज उरांव ने कहा कि यह पर्व एकता और शांति का प्रतीक है। पूजा के दौरान प्रकृति और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

हिसरी में निकली भव्य सरहुल शोभायात्रा, मांदर की थाप पर लोग झूमे

लोहरदगा, प्रतिनिधि। आदिवासी सरहुल पूजा समिति हिसरी द्वारा लोहरदगा किस्को प्रखण्ड क्षेत्र के हिसरी गांव में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सरना स्थल हिसरी में बैगा,पुजार एवं पहान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी। पूर्व उपमुखिया मनोज उरांव के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकली। अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर मनोज उरांव ने कहा कि सरहुल आदिवासियों का मुख्य पर्व है। जिसमें प्रकृति की पूजा होती है। यह पर्व एकता एवं शांति का पर्व है। पेड़ है तो हमारा जीवन है। आदिवासी समाज कुछ बुराइयों के कारण अभी भी काफी पिछड़ा है। शराब का सेवन एवं शिक्षा की कमी को दूर करना होगा।

अगर लोग शराब का सेवन अपनी संस्कृति के अनुसार पूजा करने के बाद प्रसाद के रूप में लें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सरहुल पर्व एकता और भाईचारा का संदेश देता है हमें संकल्प लेना चाहिए कि प्रकृति के साथ साथ गरीबों की भी सेवा करेंगे। सोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के शामिल रहे। छोटे बच्चों में काफी उत्साह दिखा। ढोल नगाड़े के साथ पारंपरिक गीत-संगीत में सब झूमते रहे।विभिन्न गांवों के खोड़हा दलों ने आदिवासी सांस्कृति की झलक प्रस्तुत की। एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए शोभा यात्रा हिसरी अखड़ा से हिसरी मेरले मुख्य पथ से होते हुए सरना स्थल पर पहुंची.और सभा में तब्दील हो गयी। यहां परम्परागत तरीके से मां सरना,सूर्य पिता,एवं धरती मां की पूजा की गई।प्रकृति की सुरक्षा, अच्छी फसल,वर्षा एवं किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा दुर्घटना से बचाव एवं क्षेत्र के लोगो की खुशहाली की प्रार्थना की गई। सरहुल पूजा के दौरान सभी समुदायों के लोगो मे एकजुटता दिखी। लोगों के बीच फूल एवं चना वितरण किया गया। मौके पर सोमरा उरांव, गोपाल उरांव, शिवशंकर टाना भगत, प्रतिमा उरांव, अभिषेक उरांव, अर्जुन उरांव, बिरिया उरांव, दिलीप, रूपा, लालदेव, बलदेव, सुखराम, भोला, रंथु, निरंजन, ललकु, आजाद,जीवन, रामप्रवेश, विश्राम, संजय, अनिल, मुकेश, बलि, सालिक राम, प्रतिमा, देवंती,सिमा, सुरमुनि, जयंती,सुनीता, सोनामुनि, मीना, सनियारो,उर्मिला, पिंकी, राधा, अम्बिका, सोनिया, सोनी आदि मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसआई कैलाश रजक की अगुवाई में पुलिस बल मौजूद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।