जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाएगा संघर्ष मोर्चा
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की बैठक सह जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया...

लोहरदगा। संवाददाता
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोहरदगा जिला समिति की बैठक सह जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आगामी तीन जनवरी को समाहरणालय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा जिला समिति के संयोजक प्रो विनोद भगत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो, महासचिव शाहिद अहमद, सचिव विशेषण भगत, प्रवक्ता अनिल कुमार भगत, चैतू मुंडा, सोमा भगत, रूस्तम खान, दिनेश साहु, जहांआरा बेगम, दशरथ उरांव, रामधनी भगत, राजू गुप्ता, सुखराम भगत, बिमलावती कुमारी, लक्ष्मी देवी, जगदीश उरांव, भोला भगत, सूरजमोहन लकड़ा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है।
नेताओं ने कहा है कि जिला समिति की इस बैठक में केन्द्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, भुनेश्वर केवट, कयूम खान, सरोजिनी कच्छप, विनीता खलखो सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 29 दिसंबर की आहुत झारखंड बंद को वापस ले लेने सहित विगत कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कार्यक्रमों के पश्चात् दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत और जोखन भगत को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
