सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधि उपायुक्त से मिले

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
Follow us on Google News
share

लोहरदगा में, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा ने नव पदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार मीणा का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ने उपायुक्त को आदिवासी समाज में अंधविश्वास, अशिक्षा और नशा मुक्ति के खिलाफ कार्यों के बारे में बताया। उपायुक्त ने संगठन के प्रयासों की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।

सरना प्रार्थना सभा के प्रतिनिधि उपायुक्त से मिले

लोहरदगा, संवाददाता। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, जिला समिति लोहरदगा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नव पदस्थापित जिला संदीप कुमार मीणा से मिलकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव ने उपायुक्त को बताया कि यह संगठन आदिवासी समाज में व्याप्त अंधविश्वास, अशिक्षा एवं नशा मुक्ति के खिलाफ वर्षों से कार्यरत है।समाज की समग्र प्रगति हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराने के लिए इस मुलाकात को अहम बताया।उपायुक्त ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष सोमें उरांव, केन्द्रीय महासचिव जलेश्वर उरांव, जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव, जिला सचिव सुकेंद्र उरांव, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा भगत, राजू उरांव, मनीष उरांव, सुधीर उरांव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।