पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा
लोहरदगा में शुक्रवार को पेसा नियमावली, झारखंड-2025 पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार देने और विकास योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। नियमावली के तहत ग्राम सभा को संसाधनों के संरक्षण और विकास कार्यों की निगरानी का महत्व दिया गया है।

लोहरदगा, संवाददाता।जिला परिषद लोहरदगा सभाकक्ष में पेसा नियमावली, झारखंड-2025 को लेकर शुक्रवार को राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम सभाओं की भूमिका एवं अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पेसा नियमावली का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को अधिक अधिकार प्रदान करना तथा विकास योजनाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। नियमावली के तहत ग्राम सभा को स्थानीय संसाधनों के संरक्षण, विकास योजनाओं की निगरानी, सामाजिक अंकेक्षण, परंपरागत व्यवस्थाओं के संरक्षण एवं सामुदायिक हितों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं。
पेसा नियमावली के प्रावधान
नियमावली में ग्राम सभा की नियमित बैठकें, योजनाओं की स्वीकृति एवं निगरानी, सरकारी एवं गैर-सरकारी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, उपलब्ध श्रमबल के उपयोग की योजना, प्रवासी श्रमिकों से संबंधित सूचना एवं संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।
ग्राम सभाओं की भूमिका
बताया गया कि ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर सकती है तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को सुझाव एवं निर्देश दे सकती है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत एवं अन्य संस्थाओं को ग्राम सभा के प्रति जवाबदेह बनाने का भी प्रावधान किया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


