38 के पार पहुंचा लोहरदगा का तापमान, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या--दो-20 मई टास्क--- 38 के पार पहुंचा लोहरदगा

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गनीमत रही कि जिले में गत दिनों हुई बारिश के कारण अब तक लू और डायरिया का प्रकोप देखने को नही मिल रहा है। गत दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अब बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। सदर अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में डायरिया का एक भी मामला नहीं आया है।
पर बुखार से सबंधित मामला आ रहा है। जिले के अस्पतालों में बुखार से पीड़ित 70 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि सदर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अब तक डायरिया से पीढ़ित एक भी मामला सामने नही आया है।वहीं सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है गर्मी के मौसम में तेज धूप, गर्म हवा और दूषित खानपान के कारण बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। गर्मी से छोटे बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित होते हैं। उन्होंने लोगों को गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने सलाह देते हुये कहा है कि दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें। बासी और खुले खाद्य पदार्थ खाने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढंकें। बच्चों को धूप में खेलने से रोकें। उल्टी, दस्त या तेज बुखार होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। उन्होंने आम लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


