Rising Diarrhea Risk in Lohardaga Amid Continuous Heavy Rainfall भारी बारिश के बाद अब डायरिया का खतरा, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsRising Diarrhea Risk in Lohardaga Amid Continuous Heavy Rainfall

भारी बारिश के बाद अब डायरिया का खतरा

लोहरदगा जिले में लगातार बारिश के कारण डायरिया का खतरा बढ़ गया है। जल जमाव से प्रदूषित पानी जल स्रोतों में जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है, सभी सीएचसी और सदर अस्पताल में आवश्यक दवाएं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाMon, 25 Aug 2025 10:14 PM
share Share
Follow Us on
भारी बारिश के बाद अब डायरिया का खतरा

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में लगातार हुई बारिश और भारी बारिश के बाद अब डायरिया का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति तो उत्पन्न हुई ही है प्रदूषित पानी जल स्रोतों में जा रहा है। हालांकि डायरिया को ले जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। जिले के सभी चार सीएचसी और सदर अस्पताल में डायरिया से संबंधित दवाओं के साथ-साथ ओआरएस की समुचित मात्रा मौजूद है। सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने बताया कि अब तक जिले में डायरिया के मरीज की पुष्टि नही हुई है, परंतु स्वास्थ्य विभाग डायरिया समेत अन्य बारिश जनित बीमारियों को ले तैयार है।

उन्होंने बताया कि डायरिया आमतौर पर दूषित भोजन और दूषित पानी के सेवन से होती है। वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण भी डायरिया का कारण बन सकते हैं। अस्वच्छ वातावरण, खराब गुणवत्ता वाले भोजन के सेवन से भी डायरिया हो सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छ पानी उबाल कर पिएं। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें और ताजा पका भोजन करें। हाथों की सफाई पर ध्यान रखें। भोजन को ढककर रखें फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उनका उपयोग करें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। डायरिया होने पर ओआरएस का सेवन करते रहें ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो। उन्होंने दस्त व उल्टी की शिकायत होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने और उनके बताए अनुसार दवा खाने, ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।