
वित्तीय वर्ष में पथ निर्माण और मरम्मति की योजनाएं पूरा करने का निर्देश
लोहरदगा समाहरणालय में उपायुक्त डा ताराचंद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की पथ योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं को वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जाए और डुप्लीकेसी से बचें। बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गई और कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त डा ताराचंद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पथ की योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीसी ने सभी संबंधित विभागों को वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही योजनाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिन योजनाओं में मरम्मती की आवश्यकता है या पथ निर्माण की आवश्यकता है उसकी अनुशंसा लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजा जाए। जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उसके भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। योजनाएं चयन करते समय दूसरे विभाग की योजना की डुप्लीकेसी ना हो यह जांच लें। पूरे जिला भर में विभिन्न विभागों के पथों का मैप गूगल पर उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
बैठक में ग्रामीण कार्य विशेष प्रमण्डल, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल अंतर्गत पीएमजीएसाई, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़िकरण, पीएमजनमन समेत अन्य योजनाओं, एनएचएआइ अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के मामले, एनएच अंतर्गत कुडू-घाघरा पथ में जोगना में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, पथ प्रमण्डल लोहरदगा अंतर्गत नदिया-ईरगांव पथ निर्माण की योजना आदि की समीक्षा की गई और कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया। राष्ट्रीय उच्च पथ और पथ प्रमण्डल लोहरदगा को शहरी क्षेत्र में पथों की तकनीकी जांच करने का निदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, जिला भू-अर्जन अधिकारी सुजाता कुजूर, सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक-कनीय अभियंता आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




