ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योग इकाईयां लगेंगी
लोहरदगा में उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता एवं नीति आयोग पुरस्कार योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं जैसे रागी प्रसंस्करण इकाई, सरसों तेल उत्पादन इकाई, दीदी कैफे आदि की स्थिति की चर्चा की गई। लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

लोहरदगा, संवाददाता।विशेष केन्द्रीय सहायता- एससीए एवं नीति आयोग अवार्ड मनी अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त डा कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में हुई। इसमे ग्रामीण क्षेत्रों में सेन्हा में रागी एवं दाल प्रसंस्करण इकाई, किस्को में सरसों तेल उत्पादन इकाई, कुडू सदर प्रखंड में दीदी कैफे, कुडू के डेयरी उत्पादन ईकाई, बीएस कॉलेज में ई-लाईब्रेरी, पेशरार में दोना पत्तल ईकाई, बांस उत्पाद ईकाई, दरी-कालीन बुनाई केंद्र, किस्को में ब्रिकेटिंग प्लांट, सेन्हा में स्वेटर ईकाई, औद्योगिक सिलाई केंद्र आदि की समीक्षा की गई। जो योजनाएं पूर्ण रूप से प्रारंभ नहीं हो पायी हैं उनमें लंबित कार्य को कराते हुए योजना को प्रारंभ कराने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला योजना पदाधिकारी समेत सभी संबंधित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



