सड़क जाम से नगरवासी परेशान, थम गई नगर की रफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा शहर में मंगलवार को दिनभर अलग-अलग जगहों पर लगने वाले जाम ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से लेकर शाम तक अपर बाजार, मैना बगीचा, राणा चौक,

सड़क जाम से नगरवासी परेशान,  थम गई नगर की रफ्तार

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर में मंगलवार को दिनभर अलग-अलग जगहों पर लगने वाले जाम ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से लेकर शाम तक अपर बाजार, मैना बगीचा, राणा चौक, न्यू रोड, अजय उद्यान, महाबीर चौक और ईस्ट गोल रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। खासकर स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मियों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी सड़कों, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर ऐसी स्थिति बनती है।

वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था की कमी भी जाम का एक बड़ा कारण मानी जा रही है।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये, सड़क किनारे लगने वाले अस्थाई दुकानों को हटाया जाए और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।