ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगालोहरदगा हिंसा में घायल रवीश की हुई मौत

लोहरदगा हिंसा में घायल रवीश की हुई मौत

लोहरदगा में 23 जनवरी को सी ए ए के समर्थन में निकाले गए तिरंगा रैली में घायल 14 वर्षीय बालक रवीश कुमार साहू की मौत हो गई। रवीश पिछले 63 दिनों से जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा था।23 की घटना के बाद उसे...

लोहरदगा हिंसा में घायल रवीश की हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSat, 28 Mar 2020 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा में 23 जनवरी को सी ए ए के समर्थन में निकाले गए तिरंगा रैली में घायल 14 वर्षीय बालक रवीश कुमार साहू की मौत हो गई। रवीश पिछले 63 दिनों से जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा था।23 की घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया था। यही वह कोमा में चला गया था। इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उसका इलाज परिजनों ने दिल्ली में करवाई थी। 27 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव लोहरदगा के निंगनी स्थित सती बांध शमशान घाट में कर दिया गया। रवीश को रैली में पथराव के दौरान सोमवार बाजार के पास सिर पर गंभीर चोट आई थी। वह सेन्हा प्रखंड के बदला पंचायत अन्तर्गत चांदकोपा हाई स्कूल में सातवीं कक्षा का विद्यार्थी था।23 जनवरी की घटना में नीरज राम प्रजापति की मौत 27 जनवरी को ही हो गई थी। रवीश के की मौत के बाद उसके पिता देव नारायण साहू मां जसिंसा साहू और बड़े पिताजी शिव नारायण साहू समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। रवीश की मौत की सूचना मिलने के बाद ही लोहरदगा पुलिस बड़ी संख्या में 26 मार्च के शाम को ही निगनी गांव में तैनात कर दिए गए थे। समाचार लिखे जाने तक गांव और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें