
श्री रामचरितमानस नवाह्यम पाठ महायज्ञ समिति की बैठक आयोजित
श्री रामचरितमानस नवाह्यम पाठ महायज्ञ समिति की बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे
लोहरदगा, संवाददाता। श्री रामचरितमानस नवाह्यम पाठ महायज्ञ समिति की बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष रामचरितमानस नवाह्यम पाठ महायज्ञ धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को कलश स्थापना के लिए पावर गंज देवी मंडप से सुबह 7:30 कलश भव्य शोभा यात्रा लोहरदगा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में आधुनिक और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ झंडे पताकों के साथ निकाली जाएगी। वृंदावन से प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि जी अपने पांच सहयोगियों के साथ नौ दिनों तक रात्रि में भक्तिमय भजनों के साथ प्रवचन करेंगी।

रामचरितमानस पाठ के लिए व्यास श्री इंद्र शंकर झा जी अपने नौ सहयोगियों के साथ संगीतमय रामचरितमानस पाठ कर सारे वातावरण को भक्तिमय कर देगें। अंत में संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सभी सनातनी संगठनों से आग्रह किया कि इस नवरात्रि भव्य धार्मिक अनुष्ठान के हर कार्यक्रम पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी सहभागिता दें। शक्ति की देवी मां दुर्गे की आराधना से सभी के कार्य अच्छे से संपन्न होते रहेंगे। बैठक का संचालन सचिव अजय मित्तल ने करते हुए कहा कि हर एक बिंदुओं के चर्चा के लिए और जिम्मेवारी के लिए अगली बैठक सात सितंबर को पुनः होगी। बैठक पर ओम प्रकाश सिंह, अशोक पोद्दार, अजय मित्तल, मुरलीधर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, मिथुन तमेडा़, मोहन दुबे, अजय पंकज, परमेश्वर साहू, अग्रेशन प्रसाद, लाल मोहन केसरी, जगन्नाथ महतो, संजय कुमार अग्रवाल, अशोक कांस्यकार, प्रमोद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, आनंद पांडेय, साधन वर्मा, रुपेश चौधरी, प्रमोद प्रजापति, जय गोविंद प्रसाद, ओम प्रकाश कांस्यकार, अंकित कुमार गुप्ता, आनंद कुमार अग्रवाल, पंडित मोहन दास, अशोक कुमार शाह, अतुल सर्राफ आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




