माहे रमजान की दूसरी जुम्मा की नमाज़ अदा की गई

Feb 28, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में शुक्रवार को रमजान के अवसर पर मस्जिदों में दूसरी जुम्मा की नमाज़ अदा की गई। मुस्लिम समुदाय ने बड़ी संख्या में नमाज़ अदा की और अमन-चैन, तरक्की तथा भाईचारे की दुआ मांगी। इमामों ने रमजान की अहमियत और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। बाजारों में भी रौनक बढ़ी है।

माहे रमजान की दूसरी जुम्मा की नमाज़ अदा की गई

लोहरदगा, संवाददाता। पवित्र माहे रमजान के मुबारक अवसर पर शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में दूसरी जुम्मा की नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों में खास तैयारियां की गई थीं। नमाज़ से पहले इमाम साहबों ने रमजान की फज़ीलत, रोज़े की अहमियत और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और इंसानियत का पैगाम देता है।

इस दौरान रोज़ेदारों से जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की गई। जुम्मा की नमाज़ के दौरान मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और शाम को इफ्तार की तैयारियों को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।