प्रशासन के प्रयास से विवाह बंधन में बंधने से बच गई नाबालिग

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोकने के लिए प्रखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। बालिका के माता-पिता उसे विवाह के लिए ले जा रहे थे। बीडीओ संग्राम मुर्मू और सीओ पंकज कुमार भगत ने परिजनों से संपर्क कर विवाह को रुकवाया।

प्रशासन के प्रयास से विवाह बंधन में बंधने से बच गई नाबालिग

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका का विवाह परिजनों द्वारा कराने की सूचना पर प्रखंड प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रोका गया। बाल विवाह के प्रयास की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची की शादी लड़की के माता-पिता द्वारा लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा प्रखंड स्थित नगर मंदिर में विवाह हेतु ले जाया जा रहा है। बीडीओ संग्राम मुर्मू और सीओ पंकज कुमार भगत के द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क कर विवाह रुकवाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।