डीसी ने एसआइआर में राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा
लोहरदगा के उपायुक्त डॉ ताराचंद ने ईवीएम-वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों से एसआइआर कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की। बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने और मतदाताओं की मैपिंग कराने की आवश्यकता बताई। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की गई।

लोहरदगा, संवाददाता।उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ ताराचंद ने बुधवार को ईवीएम-वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआइआर कार्यक्रम में अपना सहयोग देने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि एसआइआर में सहयोग के लिए अपने अपने बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध करा दें ताकि उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सके। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उनकी मैपिंग कराएं। घर-घर स्टिकर लगाए जाने का भी कार्य जल्द प्रारंभ होगा। जिसमें राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिला में निर्वाचन से संबंधित कार्यों में आवश्यक रूप से सहयोग की अपील की गई।मौके
पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


