चौकीदारों के द्वारा सेन्हा थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना में रविवार को थाना प्रभारी नीरज झा की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चौकीदारों ने थाना परिसर की सफाई की, जिसमें घास, प्लास्टिक और अन्य गंदगी को हटाया गया। थाना प्रभारी ने चौकीदारों को असामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देने और सूचना देने के लिए भी कहा।

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना में रविवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी की अगुवाई में चौकीदारों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। दफादार चौकीदार संघ द्वारा थाना परिसर में उगे घास और प्लास्टिक, कागज और अन्य गंदगी की साफ-सफाई की गयी। इस दौरान थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि सभी के सहयोग से थाना परिसर साफ-स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा। थाना परिसर हम सभी का अपना निवास स्थान है। इसकी साफ-सफाई करना भी हम सभी का कर्तव्य है। इसके उपरांत चौकीदारों के साथ बैठक कर थाना प्रभारी नीरज झा ने सभी चौकीदारों से कहा कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रखेंगे।
अपराध की घटना की सूचना तत्काल देंगे। जो वारंटी फरार चल रहा है और वह छिपकर गांव में है, तो गुप्त रूप से तत्काल उसकी सूचना दें। न्यायालय द्वारा निर्गत गवाहों या अन्य लोगों का नोटिस को अपने अपने बिट में तामील करें। गवाहों को न्यायालय तक पहुंचाने में सहयोग करें। साथ ही कहा कि गांव में किसी प्रकार के असामाजिक आपराधिक प्रवृति मामला हो, तो उसकी सूचना थाना में अवश्य दें। मौके पर दुर्गा महली, विफई उरांव, प्रतिमा देवी, रामेश्वर उरांव, रामचंद्र महतो, वासुदेव उरांव सहित अन्य सभी चौकीदार मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




