ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाविशु शिकार के लिए जंगलों में गए लोग

विशु शिकार के लिए जंगलों में गए लोग

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड क्षेत्र के लोग 11 मार्च को पारंपरिक सेंदरा (शिकार) के लिए आस-पास के जंगल-पहाड़ों में निकले। यहां के लोग सदियों से खासकर आदिवासी सामूहिक रूप से होली के दूसरे दिन परंपरा के रूप में...

विशु शिकार के लिए जंगलों में गए लोग
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 11 Mar 2020 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा कैरो प्रखण्ड क्षेत्र के लोग 11 मार्च को पारंपरिक सेंदरा (शिकार) के लिए आस-पास के जंगल-पहाड़ों में निकले। यहां के लोग सदियों से खासकर आदिवासी सामूहिक रूप से होली के दूसरे दिन परंपरा के रूप में पारंपरिक हथियार लेकर शिकार के लिए जाते हैं। वहां मौजूद जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। हर गांव के लोगों के अपने ग्रुप होते हैं। ग्रुप में ही जानवरों का शिकार कर गांव लाया जाता है। शिकार को नये वर्ष में विजय का प्रतीक माना जाता है। सामूहिक रूप से लोग शिकार को पकाकर सेवन करते हैं। पूरे क्षेत्र के कई पड़हा के लोग मिलकर एक निश्चित समय में राज्यस्तरीय सेंदरा का आयोजन करते हैं। जिसे विशु शिकार कहा जाता है। इसमें विशाल जनसमूह के अलावा समाज के कई अगुआ, नेता, पड़हा प्रमुख उपस्थित होते हैं। शिकार के अलावा सभा आयोजित कर समाज के विकास, धर्म, संस्कृति पर चर्चा होती है। समाज के विकास के नाम पर एक निश्चित रकम इकट्ठा भी किया जाता है। इस अवसर पर सुरेन्द्र उरांव, विरेन्द्र उरांव, तिला उरांव, प्रेम उरांव, कृष्णा उरांव, जयराम उरांव, बाबुलाल उरांव, मनोज उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें