ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाशिविर में योग-प्राणायाम कर स्वस्थ हो रहे लोग

शिविर में योग-प्राणायाम कर स्वस्थ हो रहे लोग

सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में प्रत्येक दिन चल रहे योग शिविर के एक वर्ष गुरुवार को पूरे हो...

शिविर में योग-प्राणायाम कर स्वस्थ हो रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाThu, 01 Jun 2023 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में प्रत्येक दिन चल रहे योग शिविर के एक वर्ष गुरुवार को पूरे हो गए। पिछले वर्ष एक जून 2022 से यहां लगातार निशुल्क योग शिविर सुबह साढ़े पांच से साढ़े छ्ह बजे तक चल रहा है। शुरुआती कुछ समय तक शांति आश्रम के योग प्रशिक्षक आशीष, कृति जायसवाल, विकास कांस्यकार, जय प्रकाश शर्मा के द्वारा योग प्रशिक्षण कराया गया। फिलहाल सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ लगातार सुबह लोगों को योग अभ्यास करा रहे हैं। शिविर की शुरुआत प्रत्येक दिन ओम के उच्चारण और गायत्री मंत्र के साथ होती है। सूक्ष्म व्यायाम, कपालभारती, अनुलोम-विलोम, मक्करासन, त्रिकोण, चक्की आसन, ताड-बृक्षासन, नौका-पवनमुक्तसन, मंडूक आसन, बटरफ्लाई,गोमुख आसन, सूर्य नमस्कार आदि कई आसन और व्यायाम कराया जाता है।

जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने बताया कि निशुल्क योग शिविर के आज एक वर्ष पूरे हो गए। शिविर में लोगों को घुटने का दर्द, सांस की बीमारी, शुगर, बीपी आदि कई बीमारियों से निजात मिल रहा है। अब कई लोग प्रशिक्षण पाकर अपने घर में ही योग कर स्वस्थ हैं। प्रत्येक दिन मात्र एक घंटे योग करने से रक्तचाप सही रहता है। शरीर स्वस्थ रहता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें