Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsPensioners Meeting in Lohardaga Protests Planned Against Pension Commission Decision
पेंशनर मांग दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

पेंशनर मांग दिवस का आयोजन 17 दिसम्बर को

संक्षेप:

लोहरदगा में झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। महासचिव महेश कुमार सिंह ने आठवें वेतन आयोग के पेंशन लाभ से वंचित करने के निर्णय को अन्याय बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो देशभर में आंदोलन होगा। 17 दिसम्बर को पेंशनर मांग दिवस मनाने की योजना बनाई गई।

Dec 02, 2025 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता। झारखण्ड राज्य पेंशनर समाज, जिला शाखा लोहरदगा के द्वारा मासिक बैठक का आयोजन पेंशनर भवन में किया गया। इसकी अध्यक्षता देवमनी कुमारी और मो जफर आलम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव महेश कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के 78 वर्षों तक भारत में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीकी, ग्रामीण और शहरी आदि विभागों के विकास करने वाले कर्मियों को आठवां वेतन आयोग के पेंशनरी लाभ से वंचित करना सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि देश में हर तरह का विकास करने वाले एक जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त गजेटेड-ननगजेटेड कर्मियों को भारत सरकार के 25 मार्च में लिए गए निर्णय के द्वारा आठवें वेतन आयोग के पेंशनरी लाभ से बंचित करना सरासर अन्याय है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर ऐसा हुआ तो समूचे देश में आन्दोलन की झरी लग जायेगी। सरकार का यह निर्णय देश में अराजकता फैलाने की कार्रवाई होगी। इसी आलोक में 17 दिसम्बर को समूचे देश में पेंशनर दिवस के अवसर पर पेंशनर मांग दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग की जायेगी। बैठक में मोहन मिंज, वरदानी वेक, मंजू देवी, सावित्री देवी, आशामनी लकड़ा, सीता देवी, शान्ति देवी, सांजो देवी, बीसनी उरांव, मो जुमन अंसारी आदि शामिल हुए।