ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगालोहरदगा में तेजी से हो रही है स्थिति सामान्य- आइजी

लोहरदगा में तेजी से हो रही है स्थिति सामान्य- आइजी

लोहरदगा में तेजी से स्थिति सामान्य हो रही है। 31 जनवरी को आठ और दोषियों को गिरफ्तार कर लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया। अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त जानकारी लोहरदगा थाने में आयोजित...

लोहरदगा में तेजी से हो रही है स्थिति सामान्य- आइजी
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाSat, 01 Feb 2020 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा में तेजी से स्थिति सामान्य हो रही है। 31 जनवरी को आठ और दोषियों को गिरफ्तार कर लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया। अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त जानकारी लोहरदगा थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची के जोनल आईजी नवीन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, वीडियो और ऑडियो के जरिए करीब 50 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार पुलिस के सहयोग से छापामारी कर रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है। उन्हें आकर अपना पक्ष रखना चाहिए। एसआईटी पर भरोसा रखें। अपना सही पक्ष और तथ्य के साथ रखेंगे, तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। जांच के उपरांत किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। दोषी को बख्शा भी नहीं जाएगा। एसआईटी द्वारा बुलाए जाने पर जरूर उनके समक्ष उपस्थित हो। विलंब करने पर परेशानी में संबंधित लोग पड़ सकते हैं।---------------क्रय केन्द्र खुले, 150 क्विंटल धान की खरीदारी हुई-------------------- आईजी ने बताया कि 31 जनवरी को जिले भर के सरकारी दफ्तर, समाहरणालय खुले रहे। धान क्रय केंद्र में 150 क्विंटल धान की खरीदारी हुई। शहर समेत प्रखंड मुख्यालय और गांव में स्थिति सामान्य रही। एक फरवरी से स्कूल खुलेंगे। शनिवार को ही पूर्वाहन नौ से 11 बजे तक सरस्वती मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान कोई भी जयकारे नहीं लगाए जाएंगे। न ही कोई लाउडस्पीकर के उपयोग किया जाएगा। निर्धारित समय में वही लोग मूर्ति विसर्जन कर पाएंगे। जिनके घर या संस्थान में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। इनमें सिर्फ चार लोग ही शामिल हो पाएंगे।

शांति स्थापित करने में महिलाएं करेंगी योगदान:

आईजी ने बताया कि जिला प्रशासन स्वयं सहायता समूह की 50,000 से अधिक महिलाओं की सेवा गांव, टोले और शहर में शांति स्थापित करने में ली जाएगी। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस के निगरानी में मोहल्ले- मोहल्ले में शांति समिति की बैठकें हो रही है। शांति समिति के सदस्यों को अनुमति दी गई है, कि वह पुलिस के साथ घूम-घूम कर रात में भी शांति- अमन और भाईचारे के लिए पहल करें। पिछले 72 घंटों में कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। नवीन कुमार सिंह ने बताया एक फरवरी से लोहरदगा लंबी दूरी की यात्री बसों को चलाया जाएगा। इस शहर से जो गाड़ियां अंतर प्रांतीय अथवा अंतर जिला होकर चलती है, उसे चलाने में प्रशासन सहयोग देगी।

उपद्रव से जुड़े कई अहम सबूत हाथ लगे :

उन्होंने फिर से एक बार जनता से अपील की कि वह एसआईटी के समक्ष 23 जनवरी की घटना के बाद हुए उपद्रव में नुकसान और क्षति से संबंधित जानकारी एसआईटी को लिखित रूप में दें। आईजी ने कहा कि उपद्रव फैलाने वाले नौजवानों के पीछे कौन थे? इसकी जांच की जा रही है। कुछ सामाजिक संगठन रजिस्टर्ड है, तो कुछ युवाओं के ग्रुप बनाकर भी उपद्रव किया हो, तो जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट में सारे चीज सामने आएंगे। कुछ दुकानों से उपद्रव के साक्ष्य मिले हैं। सामानों को भी जब्त किया गया है। कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

नीरज प्रजापति की मौत हिंसा में नहीं: पुलिस

उन्होंने कहा कि रघुनंदन लेन निवासी नीरज राम प्रजापति की मौत 23 जनवरी को हुए हिंसा के कारण नहीं हुए हैं। इस बाबत रांची तीन-तीन मेडिकल संस्थानों से जो रिपोर्ट मिले हैं। उसमें उनके चोट अथवा आंशिक चोट के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। आईजी ने कहा कि नीरज की मौत हाई बीपी की वजह से ब्रेन हेमरेज होने पर हुआ था।

बयान बदलने का पुलिस ने बनाया दबाव: दिव्या

नीरज की पत्नी दिव्या देवी और उसके भाई संतोष ने पुलिस के बयान के उलट कहा कि मना करने के बावजूद नीरज सीएए के समर्थन में निकली रैली में 23 जनवरी को गए थे। चोट लगने के बाद वह बदहवास से घर आए। घटना की जानकारी दी फिर उनकी हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था। यह भी कहा कि प्रशासन के लोग बयान बदलने के लिए दबाव दे रहे हैं। यह कह रहे हैं कि कोई पूछे तो यह बताना कि बाथरूम में गिर जाने के कारण उन्हें चोटें आई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें