Patriotic Singing and Skit Competition Held on Independence Day Eve at Lohardaga देशभक्ति गायन और लघुनाटिका प्रतियोगिता में संत अंजेला दल चैंपियन, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsPatriotic Singing and Skit Competition Held on Independence Day Eve at Lohardaga

देशभक्ति गायन और लघुनाटिका प्रतियोगिता में संत अंजेला दल चैंपियन

लोहरदगा के उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण कालेज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गायन और लघुनाटिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित फा शिशिर सुरीन थे। प्रतियोगिता में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 14 Aug 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
देशभक्ति गायन और लघुनाटिका प्रतियोगिता में संत अंजेला दल चैंपियन

लोहरदगा, संवाददाता। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण कालेज, लोहरदगा के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति गायन सह लघुनाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित फा शिशिर सुरीन थे। प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को एक थीम दिया गया सशक्त युवा,विकसित भारत। छात्राओं ने अपने अपने दलों में बड़े ही जोश के साथ प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडली में गड़हा लोदमा रांची से फा युसतास खलखो, फा दीपक बाड़ा कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डा सि प्रभा किरण टोप्पो थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत गान के बाद प्रतियोगिता शुरु हुई। सबसे पहले फा जान लम्बर्ट्स दल ने मेरी उड़ान बिना पंख के- शीर्षक पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

संत अगुस्टीन दल ने छोटी उम्र, बड़ी खोज औरसंत अंजेला दल ने- हर युवा में छुपा है भगत सिंह, संत उर्सुला दल ने -सशक्त युवा देश की शान, कौशल से होगा भारत महान- शीर्षक पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडली के सदस्यों ने अपना प्रेरणादायक मंतव्य रखा। मुख्य अतिथि ने कहा कि देशभक्ति हर नागरिकों के दिल में होती है। जरूरत है उसे दृढ़ और प्रेम से प्रेरित करने की। आप ने जो प्रस्तुति हमें दिखाया वो अद्भुत, सराहनीय और जीवनोपयोगी है। अंत में प्राचार्या ने प्रोत्साहन भरे शब्दों के साथ परिणाम भी घोषित किया। धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। प्रथम स्थान पर संत अंजेला दल को 93 फीसदी, द्वितीय स्थान पर संत उर्सुला दल को 92 फीसदी और तृतीय स्थान पर संत अगुस्टीन दल और फ़ा जान लम्बर्ट्स दल को 91 फीसदी अंक मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।