
जंगली हाथी को खदेड़ने के दौरान वन कर्मी जख्मी
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। हाथियों ने कई किसानों की फसलें बर्बाद की हैं। वन विभाग की टीम हाथियों को भागाने में जुटी है, लेकिन...
लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही, सेन्हा सहित अन्य पंचायत गांव में जंगली हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। शनिवार को बरही क्षेत्र में हाथी देखा गया। जिसकी सूचना वन विभाग को मिलते हुए एक टीम हाथी को भागने के कार्य में जुट गई। इसी दरमियान कनैली मोड़ के आसपास हाथी को भागने के दौरान वन कर्मी रामहरी महतो बिजली तार के संपर्क में आ गए। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगा। आनन फानन में वन विभाग के टीम सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा तुरंत उपचार के कारण स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ।

वह खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र में किसान के द्वारा बिजली तार सिंचाई के लिए बिछाया गया था। रात होने के कारण बिजली तार दिखा नहीं और जिसके सम्पर्क में आने से यह हादसा हुआ। हाथी के आतंक से ग्रामीण किसान में दहशत हैं। हाथियों ने कई किसानों के धान की फसल रौंद दी है। तो कुछ ग्रामीणों के घर की दीवार और दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया गया। परंतु ग्रामीणों ने हाथियों के मंसूबे को नकाम करने में सफलता पाते हुए गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया। यह मामला सेन्हा पंचायत क्षेत्र के बांधटोली सेन्हा नौदी सहित मुर्की पंचायत क्षेत्र के अलावे अन्य गांव का है। इससे पूर्व भी एक हाथी ने अलौदी पंचायत में तांडव किया था। किसानों का बिचड़ा उस समय बरबाद कर डाला था। उस समय भी ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ने का कार्य किया। रात दिन एक कर दिया था। इस बार भी ग्रामीणों का अहम योगदान रहा। फिलहाल सेन्हा पंचायत क्षेत्र से जंगली हाथी को खदेड़ दिया गया है। लेकिन अभी भी सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अतिसुदुर्वर्ती क्षेत्र में होने की बात कही जा रही है। वन विभाग के फारेस्टर बिक्की महतो बताते है कि आबादी क्षेत्र में हाथी घुसने की सूचना पर टीम भागने के दिशा में लगतार कार्य कर रही है। परंतु टीम के एक कर्मी के बिजली तार के संपर्क में आने से जख्मी होने पर उस कर्मी को बचाने में सभी कर्मी जुट गए। जिसके कारण क्षेत्र में ग्रामीणों से मदद लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अनुरोध करते हुए कहा कि बार बार क्षेत्र में हाथी घुस रहा है। इससे किसानों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




