ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाअधिकारियों ने राहत शिविरों में मजदूरों का हाल जाना

अधिकारियों ने राहत शिविरों में मजदूरों का हाल जाना

लोहरदगा सेन्हा प्रखंड में उपायुक्त अकांक्षा रंजन ने कन्या मध्य विद्यालय और पंचायत मंडप में रह रहे बाहरी मजदूरों का हाल जाना। बीडीओ को निर्देश दिया कि इन लोगों का भी मेडिकल जांच करवा लें। कन्या...

अधिकारियों ने राहत शिविरों में मजदूरों का हाल जाना
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाMon, 13 Apr 2020 12:57 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा सेन्हा प्रखंड में उपायुक्त अकांक्षा रंजन ने कन्या मध्य विद्यालय और पंचायत मंडप में रह रहे बाहरी मजदूरों का हाल जाना। बीडीओ को निर्देश दिया कि इन लोगों का भी मेडिकल जांच करवा लें। कन्या मिडिल स्कूल में 12 मजदूरों को रखा गया है। यह सभी मजदूर चतरा, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पंचायत मंडप मे रह रहे नौ मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये बिजली का काम कर रहे थे। लॉक डाउन होने के बाद यह लोग लोहरदगा में फंस गये। इसके बाद प्रशासन के द्वारा इन लोगों के रहने खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कण्डरा चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुमला की ओर से आने-जाने वाले लोगों को रोकें। भडगांव, बूटी कण्डरा में मुख्यमंत्री दीदी किचन का निरीक्षण किया। खाना बना रही महिलाओं से कहा कि खाना स्वच्छता से बनाएं। वृद्ध और असहाय लोगों को समय पर दें। इस मौके पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो, सीओ हरिश्चंद्र मुण्डा, जनसेवक इन्दजीत लकड़ा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें