उपायुक्त ने पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में पोषण अभियान के तहत जागरूकता रथ को उपायुक्त डा. ताराचंद ने रवाना किया। यह रथ सभी प्रखण्डों में पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रमों की जानकारी देगा। इस पखवाड़े का मुख्य थीम 'बचपन के पहले छह साल पोषण' है, जिसमें मातृत्व, शिशु पोषण, और शिक्षा से संबंधित विभिन्न उप विषय शामिल हैं।

उपायुक्त ने पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना

लोहरदगा, संवाददाता। पोषण अभियान के तहत जागरूकता रथ को शुक्रवार को लोहरदगा समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त डा ताराचंद ने रवाना किया। यह रथ सभी प्रखण्डों में आमजनों में जागरूक करेगा। पोषण अभियान अंतर्गत नौ से 23 अप्रैल तक संचालित होनेवाले पोषण पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। पोषण पखवाड़ा का मुख्य थीम बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल रखा गया है। जिसमें अन्य कई उप विषय भी शामिल किये गये हैं। मातृत्व एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन (0-3 वर्ष), प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष), स्क्रीन टाइम को कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका, सशक्त आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना आदि शामिल है।

पखवाड़ा के दौरान हर तिमाही में आयोजित की जानेवाली वृद्धि निगरानी सप्ताह को भी शामिल किया जाना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिकाएं मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।