18 जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित
लोहरदगा में जीव दया फाउंडेशन और होप ने 18 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन और 53 बच्चों को यूनिफार्म बांटा। यह कार्यक्रम 'दूध बिस्किट परियोजना' के तहत किया गया, जिसमें 125 बच्चों को प्रतिदिन दूध, बिस्किट और शिक्षा दी जा रही है। योजना बच्चों के विकास और कुपोषण को दूर करने में मददगार साबित हो रही है।

लोहरदगा, संवाददाता।जीव दया फाउंडेशन और होप के संयुक्त तत्वावधान में लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के कुंदगडी गांव के 18 अतिजरूरतमंद परिवार को चिन्हित कर सूखा राशन सामग्री और कुंदगडी और खखपरता गांव के 53 बच्चों के बीच दो सेट यूनिफार्म और सैंडल का वितरण किया गया। यह दूध बिस्किट परियोजना के तहत लोहरदगा जिला में जीव दया फाउंडेशन और होप के तहत मार्च 2024 से शुरु की गई एक अनूठी एवम सकारात्मक पहल है। इस कार्यक्रम के तहत कुल 125 बच्चों को चिन्हित कर प्रतिदिन दूध और बिस्किट और स्कूल पूर्व शिक्षा दिया जाता है। समय-समय पर टी-शर्ट, कपड़ा, जुता, मोजा, शिक्षण सामग्री से भरा हुआ बैग चिन्हित किये गए बच्चों को दिया जाता है।
अति जरुरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का भी वितरण किया जाता है। उसी पहल के तहत पांच चिन्हित गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में से कुंदगडी गांव में सूखा राशन और खखपरता में यूनिफार्म का वितरण होप संस्था के द्वारा किया गया। तीन अन्य आंगनबाड़ी के चिन्हित बच्चों के बीच भी दो-दो सेट यूनिफॉर्म का वितरण किया जाएगा। फिर 15 नवम्बर को लोहरदगा जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर चार साल से पांच साल के 50 बच्चों के बीच शाम में शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत न हो, उसको लेकर सोलर लालटेन का भी वितरण किया जाएगा। होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के समग्र विकास के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इसके संचालन से बच्चों के मानसिक विकास के साथ ही साथ शारीरिक विकास भी हो रहा है। कुपोषण को भी दूर भगाने में काफी सहयोग मिल रहा है। इस योजना के संचालन के बाद आंगनबाड़ी में उपस्थिति और ठहराव भी पूर्व की अपेक्षा ज्यादा हो रहा है। कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए चलाया जा रहा है। जिसमें अभिभावकों का सहयोग अति आवश्यक है। कार्यक्रम में 18 परिवारों को चावल और चना दिया गया। पांच गांवों के 125 में से दो गांव के 53 बच्चों को यूनिफार्म दिया गया। अब कुछ समय के बाद तीन और गांव में चिन्हित प्रत्येक बच्चों के बीच पोषाक, शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में उज्जवल कुशवाहा, उषा उरांव, यशोदा उरांव, अरविन्द वर्मा ने कार्यक्रम के सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



