नववर्ष पर अखिलेश्वर धाम, पझरी पहाड़ में उमड़े लोग
भंडरा में नववर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया गया। आधी रात से शुरू हुआ उत्साह, लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहा। ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम में पूजा अर्चना की गई और पर्यटक स्थलों पर सैलानियों ने नौकविहार का आनंद लिया। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पिकनिक स्पॉट पर जवान तैनात किए।

भंडरा, प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले दिन भंडरा के अखिलेश्वर डेम, पझरी, कसपुर पहाड़ आदि स्थानों में नववर्ष का जश्न मनाया। आधी रात से ही नववर्ष का उल्लास शुरू हो गया था। उम्मीद और विश्वास से भरा नूतन वर्ष 2026 बुधवार की मध्य रात्रि काफी उत्साह के साथ प्रवेश किया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ नववर्ष का स्वागत किया। देर रात से ही प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों में डीजे की धुन पर युवाओं का डांस शुरू हो चुका था। इस बीच लोग एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए नववर्ष की बधाई देते दिखे। लोगों का यह उत्साह घर से लेकर बाहर की सड़कों पर भी नजर आया।
नववर्ष का स्वागत लोगों ने खुले दिल के साथ करने में कोई संकोच नहीं किया। वही सैकड़ो लोगो ने प्रखंड के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध अखिलेश्वर धाम मे भगवान शिव की पूजा अर्चना कर नये साल की शुरुआत की। प्रखंड के नंदनी जलाशय में लोहरदगा, गुमला, रांची, लातेहार सहित कई जिलों के सैलानियों ने इस वर्ष शुरू हुये नौकविहार का जम कर लुफ्त उठाया।भंडरा के पर्यटक स्थल पझरी पहाड़, हिरनकट्ठा डैम, पाण्डेय बांध, अन्य पिकनिक स्पोर्ट पर सैलानियों ने नववर्ष में पिकनिक का लुत्फ उठाया। साथ ही डीजे के साउंड में नाचते-गाते नजर आए। नववर्ष मे प्रखंड मे शांति व्यवस्था को लेकर भंडरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस नजर आई। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया की प्रखंड के सभी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस जवान तैनात किये गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


