मंजुरमती हाई स्कूल में इंटर कला संकाय की पढ़ाई शुरू
लोहरदगा जिले के दसवीं पास विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। महादेव आश्रम स्थित मंजुरमती हाई स्कूल में प्लस टू कला संकाय की पढ़ाई शुरू की जा रही है। प्रिंसिपल मनोज्ञा पांडेय ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए एक नंबर भी दिया गया है।

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के दसवीं पास विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर के महादेव आश्रम स्थित मंजुरमती हाई स्कूल में प्लस टू कला संकाय की पढ़ाई शुरू की जा रही है। लोहरदगा जिले में मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की तुलना में प्लस टू स्कूलों की संख्या काफी कम है। साधन संपन्न लोग रांची और आसपास के जिलों के इंटर प्लस टू में दाखिला लेने के लिए चले जाते हैं, जो गरीब बच्चे होते हैं, उनको समुचित विकल्प नहीं मिल पाता है।
प्रिंसिपल की जानकारी
मंजुरमती हाई स्कूल की प्रिंसिपल मनोज्ञा पांडेय ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जो कला संकाय से इंटरमीडिएट करना चाहते हैं, वह विद्यालय में संपर्क कर नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि
विद्यालय प्रबंधकारिणी का निर्णय
विद्यालय प्रबंधकारिणी ने निर्णय लिया है, कि 2026 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में जिले के अधिकांश विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। परिणाम स्वरूप अधिकतर बच्चों का नामांकन प्लस टू में नहीं हो पा रहा है।
शिक्षकों और संसाधनों का विवरण
प्रिंसिपल मनोज्ञा पांडेय ने बताया कि हमारे स्कूल में दक्ष और प्रशिक्षित शिक्षकों के अलावा संसाधनों से सुसज्जित व्यवस्था है। इसी को देखते हुए सत्र 2026- 28 बैच से विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर की पढ़ाई प्रारंभ की जा रही है।इस निमित्त अधिविद् परिषद में आवेदन दिया गया है।
नामांकन प्रक्रिया
इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय आकर प्रातः आठ से 12 बजे के बीच नामांकन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। अंको को आधार मानते हुए उन्हें नामांकित किया जाएगा। इसके अलावा विशेष जानकारी के लिए 83404 69822 इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


