शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में हवन के साथ सत्रारंभ
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में शुक्रवार को हवन पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने सभी को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामूहिक पाठ और पूजा का आयोजन किया गया, जिससे विद्यालय परिसर गूंज उठा।

कुडू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में शुक्रवार को हवन पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी के नेतृत्व में पुरोहित बेनी माधव पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना, रामायण का चौपाई, हनुमान चालीसा, रामचरितमानस व राम स्तुति के सामूहिक पाठ व स्वाहा से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। प्रधानाचार्य मनोहर मोदी ने कहा कि हवन को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है, यह न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि इसके वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी है। हवन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने सभी को नई ऊर्जा, नई शक्ति और नए संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आचार्य नरेश साहू और शिव कुमार ने प्रभु राम लला व हनुमान जी के पूजन में भाग लिया। मौके पर उप मुखिया हेना तिवारी, पूजा अग्रवाल, संध्या कुमारी, आचार्य लाल गौरी शंकर नाथ शाहदेव, अरविंद पांडे, अरविंद यादव, बालेश्वर साहू, रविंद्र कुमार राम, रोशन शर्मा, आकाश कुमार, सुकेश साहू, आचार्या रुधा देवी, सोनी देवी, श्वेता कुमारी प्रजापति, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या तेरह--03 अप्रैलसुरक्षित रक्त आधान पर आज होगा कार्यक्रमलोहरदगा, संवाददाता। वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में चार-पांच अप्रैल को नगर भवन में सुरक्षित रक्त आधान को ले राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम में कई चिकित्सक, विशेषज्ञ, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि, लोहरदगा के सरकारी और निजी अस्पताल के प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं कर्मियों के बीच सुरक्षित रक्त आधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समन्वय स्थापित करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ स्वास्थ्य प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में ब्लड बैंक, पैथोलाजी, अस्पताल से जुड़े हुए लोग, स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग, चिकित्सक, झारखंड के लगभग सभी जिलों से प्रतिनिधि शामिल होंगे।लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या चौदह--03 अप्रैलनियमों को ताक में रख खुले में हो रही मांस-मछली की बिक्रीलोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहरी क्षेत्र में मांस मछली बेचने वाले दुकानदार नगर परिषद के नियमों -आदेशों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रहे हैं। बरवा टोली से पतराटोली के बीच कई जगहों पर मीट मछली की दुकान लगती है। जहां न तो स्वच्छता है और न ही पर्दे की ओट में मीट रखा जाता हैपर्व त्योहारों के दौरान भी यही स्थिति रहती है। इससे लोगों की आस्था पर भी चोट लगती है। नगर परिषद द्वारा दुकानदारों को कई बार निर्देश जारी किया जा चुका हैमगर फिर भी स्थिति जस की तस है। स्थानीय लोगों ने नियमों के दायरे में मांस मछली की दुकानें लगाना सुनिश्चित करने की मांग नगर परिषद प्रशासन से की है ।लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या पंद्रह--03 अप्रैलकोटसा मिडिल स्कूल तक पहुंचने को सड़क नहींलोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा पेशरार प्रखंड के कोटसा मिडिल स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बन पाई है। इससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी की सामना करना पड़ता है। गड्ढों और पत्थरों से भरी पगडंडी से होकर स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचते हैं।चौपहिया वाहन स्कूल तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव से स्कूल तक पीसीसी सड़क बनने से काफी सहूलियत होती।लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या सोलह--03 अप्रैलतेली समाज लोहरदगा की बैठक पांच कोलोहरदगा, संवाददाता।छोटा नगपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा की बैठक पांच अप्रैल को तेली धर्मशाला लोहरदगा में शाम पांच बजे से होगी। इसमें जिला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उपस्थित होने का आग्रह जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


