राष्ट्रीय लोक अदालत में 1742 केसों का निष्पादन
लोहरदगा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 1742 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया से 1 करोड़ 28 लाख 28 हजार 873 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। कुल छह बेंचों का गठन किया गया था।

लोहरदगा, संवाददाता। विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष डालसा लोहरदगा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में हुआ। इसमें कुल 1742 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही एक करोड़ 28 लाख 28 हजार 873 रुपए के राजस्व की प्राप्त हुई। निस्तारित किए गए वादों में कुल 201 वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे। जमशेदपुर में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठम न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन किया। डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल छह बेचों का गठन किया गया था।
बेंच संख्या एक में विद्युत संबंधी मामले डीजे प्रथम स्वयंभू के नेतृत्व में, बेंच संख्या दो में पारिवारिक, एमएसीटी, क्रिमिनल अपील, सिविल अपील, मेट्रिमोनियल केसेज के मामले डीजे द्वितीय नीरजा असरी के नेतृत्व में, बेंच संख्या तीन में क्रिमिनल कंपाउंडबल, माइंस एंड मिनरल्स, पुलिस एक्ट, एमवी एक्ट, एक्साइज़ केसेज आदि के मामले सीजेएम सह एसीजेएम केके मिश्रा के नेतृत्व में, बेंच संख्या चार में सभी सिविल केसेस, ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, एसबीआई, यूनियन बैंक, बीएसएनएल, पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित मामले एसडीजेएम अमित कुमार के नेतृत्व में, बेंच संख्या पांच बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक से संबंधित मामले सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम जया स्मिता कुजूर के नेतृत्व में जबकि बेंच संख्या छह कंज्यूमर फोरम, म्युनिसिपल लॉ, लेबर लॉ, रेवेन्यू केसेज सहित अन्य मामले सदस्य कंज्यूमर फोरम पूनम सुनीता बाडा के नेतृत्व में गठित किया गया था। मौके पर न्यायिक कर्मी, वकील और पक्षकार मौजूद थे।फोटो-07-लोहरदगा सिविल कोर्ट में शनिवार को लोक अदालत में सुनवाई करते न्यायिक अधिकारीफोटो-08-लोहरदगा सिविल कोर्ट में शनिवार को लोक अदालत में पक्षकारों की उमड़ी भीड़
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


