Lohardaga News: शिक्षा के साथ अनुशासन और सदाचार जरूरी- स्नेह कुमार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लोहरदगाLohardaga News: लोहरदगा के एमएलए महिला कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 की शुरुआत हुई। प्रिंसिपल स्नेह कुमार ने छात्राओं से अनुशासन और नियमित कक्षाओं में भाग लेने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों के सहयोग और नशा-साइबर अपराध से सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। कॉलेज की प्रतिष्ठा जिला व राज्य स्तर पर फैली हुई है।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। सत्र 2026- 28 में कला और विज्ञान संकाय में नामांकित छात्राओं का कॉलेज में स्वागत किया गया। प्रिंसिपल स्नेह कुमार और अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्राओं को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन, सहयोग और सदाचार का पालन करने की अपील की। मौजूदा समय में नशा और साइबर क्राइम से खुद को सुरक्षित रखने और बेहतर शैक्षणिक परिवेश के निर्माण में विद्यार्थियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। स्नेह कुमार ने कहा कि एमएलए महिला कॉलेज की प्रतिष्ठा और पहचान जिला ही नहीं राज्य स्तर पर है।


