मंत्री मंत्री सुदिव्य सोनू ने उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर को सहयोग का दिया भरोसा

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंगलवार को राजधानी रांची में राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। उपाध्यक्ष अब्दुल का

मंत्री मंत्री सुदिव्य सोनू ने उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर को सहयोग का दिया भरोसा

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर मंगलवार को राजधानी रांची में राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र में आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चर्चा की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने चर्चा के दौरान उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर को भरोसा दिया, कि आप योजना बनाकर लाएं, निश्चित रूप से उसे जनहित में पूरा किया जाएगा। इसके लिए जो भी राशि की जरूरत होगी नगर विकास विभाग लोहरदगा नगर पर्षद को उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण, जलापूर्ति ,लोहरदगा में बना रहे बाईपास रोड आदि को लेकर भी उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने मंत्री नगर विकास विभाग सुदिव्य कुमार सोनू को विस्तार से जानकारी देने का काम किया।

उन्होंने बताया कि नगर का तेजी से विकास हो रहा है। नए क्षेत्र विकसित हो रहे हैं। बढ़ते आबादी को बेहतर नगरीय सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सामूहिक पहल करने की जरूरत है। राज्य सरकार के सहयोग से लोहरदगा नगर पर्षद को आदर्श शहर का स्वरूप प्रदान करने को लेकर सभी मिलजुल कर काम कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।