ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाकिसानों की लाखों की सब्जी की फसल चौपट

किसानों की लाखों की सब्जी की फसल चौपट

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से सब्जी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कुम्हरिया, भौरो और भिठा में लाखों के गोभी बर्बाद हो गये। किसानों के अनुसार गोभी के सभी फसल दस बारह दिनों में तैयार होने वाले थे। इसी...

किसानों की लाखों की सब्जी की फसल चौपट
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाTue, 01 Aug 2017 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से सब्जी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कुम्हरिया, भौरो और भिठा में लाखों के गोभी बर्बाद हो गये। किसानों के अनुसार गोभी के सभी फसल दस बारह दिनों में तैयार होने वाले थे। इसी बीच लगातार बारिश से खेतों में पानी का जमाव हो गया। इससे गोभी के पौधे मुरझाने लगे। इससे उक्त सभी गांव में लगाए गए फूलगोभी के पौधे मर गये। इसी के साथ किसानों की उम्मीदें भी खत्म हो गई। कुम्हरिया के बबलू साहू, राजेश साहू, प्रेम साहू, कालेश्वर साहू, सुमित्रा देवी, कृष्णा साहू, बीरबल साहू, राजेन्द्र साहू, मनोज साहू भौरा साहू आदि किसानों ने बताया की बैंक से लोन लेकर अच्छी कमाई की उम्मीद के साथ गोभी की खेती की थी। लेकिन इसमें पानी फिर गया। गोभी, मटर आदि खेती में कुम्हरिया गांव की पहचान दूसरे राज्यों के सब्जी मंडियों में भी है। यहां के अधिकतर किसान प्रत्येक साल प्रति किसान लाख दो लाख के गोभी बेचते हैं। गत वर्ष गांव में ही तीन जगहों पर बाहर के व्यापारियों ने गोभी खरीदारी के लिए मंडी लगाई थी। प्रत्येक दिन यहां से चार गाड़ी गोभी बाहर भेजे जाते थे। परंतु इस बार किसानों पर बारिश की कहर टूट पड़ी है। कमाई तो दूर पूंजी भी निकालना किसानों को मुश्किल हो रहा है। इससे किसानों की चिन्ता बढ़ गई है। लोन से अब कैसे मुक्ति मिलेगी, इसकी चिन्ता किसानों को खाए जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें