
तिवारी दुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य महाआरती का हुआ आयोजन
लोहरदगा में जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में तिवारी दुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती की। समिति ने सनातन समाज में जागृति लाने का प्रयास किया। महिला जिला अध्यक्ष ने प्रसाद के लिए लंबी लाइन का जिक्र किया।
लोहरदगा, संवाददाता।जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में तिवारी दुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर एक साथ सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके उपरांत हनुमान जी, जगन्नाथ महाप्रभु जी और महादेव जी की सभी लोगों ने मिल कर आरती की। तपश्चात भोग लगाया गया। इसकी शुरुआत कोर कमेटी सदस्य शैलेश कुशवाहा, सुषमा सिंह, अजय सोनी, ओम महतो, महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, विवेक अग्रवाल ने सामूहिक रूप से आरती कर की। कोर कमेटी सदस्य शैलेश कुमार ने कहा कि अत्यधिक ठंड होने के बावजूद महाआरती में सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष-बच्चों का शामिल होना उनकी उत्सुकता को प्रदर्शित करती है।

कोर कमेटी सदस्य ओम महतो ने कहा कि महाआरती के माध्यम से सनातन समाज में जागृति करने का प्रयास समिति के माध्यम से किया जा रहा है। महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान ने कहा प्रसाद के लिए लोगों की लंबी लाइन भी छोटी लग रही थी। प्रसाद पाने के बाद लोगों की खुशी, हर किसी के चेहरे में दिख रही थी। मैं सभी सनातनियो से अपील करता हूं कि हर मंगलवार को सभी मंदिरों में सनातनी भाई बंधु आरती में शामिल होने का प्रयास करें। नगर अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि समिति का प्रयास लोगों को एक जुट करना है। महाआरती सनातन समाज की धर्म संस्कृति को परिभाषित करती है। यही समिति का यह लक्ष्य रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


