ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड लोहरदगाचुनाव प्रचार में नेता अनेक, आवाज एक

चुनाव प्रचार में नेता अनेक, आवाज एक

लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में जुदा-जुदा दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रचार गाड़ियों में अलग अलग दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं। पर आवाज अधिकांश गाड़ियों में एक ही आ रही...

चुनाव प्रचार में नेता अनेक, आवाज एक
हिन्दुस्तान टीम,लोहरदगाWed, 11 Apr 2018 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में जुदा-जुदा दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रचार गाड़ियों में अलग अलग दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं। पर आवाज अधिकांश गाड़ियों में एक ही आ रही है। चाहे गीत का हो या नेताओं के रिकॉर्डिंग भाषण का।लोहरदगा न्यू रोड निवासी उत्तम विश्वकर्मा बिनाका साउंड सर्विस चलाते हैं। अधिकांश नेताओं ने यहीं अपने भाषण और गीतों का रिकॉर्डिंग करवाया है। यही वजह है कि हर ओर उत्तम विश्वकर्मा की आवाज ही गूंज रही है। लोहरदगा जैसे छोटे शहर में उत्तम विश्वकर्मा ने कम दर पर जो सुविधाएं मुहैया कराई हैं। उससे चुनावी चकल्लस मजेदार बन गया है। उत्तम विश्वकर्मा ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुशीला कुजूर, जयवंती भगत, मनोरमा एक्का, ममता एक्का के प्रचार के लिए आवाज दी है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उत्तम ने ओमप्रकाश सिंह, रितेश कुमार, किशुन महतो, अशोक साहू के लिए रिकॉर्डिंग की है। इसके अलावा शहर के करीब 20 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए भी उत्तम ने अपनी आवाज दी है।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी बलराम ने जनसंपर्क अभियान चलाया

लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में उपाध्यक्ष पद के आजसू प्रत्याशी बलराम कुमार साहू ने 10 अप्रैल को कई वार्ड क्षेत्रों और नए बस रहे मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर जाकर लोगों से केला छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वह मधुबन, बीआइडी, एकलव्य नगर, बाजार टोली, मिशन चौक, बरवा टोली आदि इलाकों में अपने समर्थकों के साथ घर घर गए। उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और कहा कि जनता की बल से ही बलराम उपाध्यक्ष बनेंगे।इसके अलावा बलराम साहू डंगरा टोली में मतदाताओं के साथ बड़ी बैठक की। सोनारटोली, नवाड़ीपाड़ा में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जनता के सभी वर्ग का व्यापक जनसमर्थन, स्नेह और प्यार मिल रहा है। इससे साफ है कि इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उनकी ही जीत होगी। उनके साथ अनीता साहू समेत कई महिला नेत्री मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें