Lohardaga News: लोहरदगा के आवासीय स्कूलों में मलेरिया का प्रकोप
Lohardaga News: लोहरदगा के आवासीय स्कूलों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है। किस्को प्रखंड में तीन स्कूलों में 145 बच्चों की जांच में छह बच्चे मलेरिया से ग्रसित पाए गए। एकलव्य विद्यालय और पेशरार में भी 288 बच्चों की जांच में 11 बच्चे पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

Lohardaga News: लोहरदगा,प्रतिनिधि। लोहरदगा के आवासीय स्कूलों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। किस्को प्रखंड में संचालित तीन आवासीय स्कूलों में बच्चों की मलेरिया जांच में सत्रह बच्चे मलेरिया से ग्रसित पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किस्को के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेमरडीह के ग्राम जनवल के आश्रम आवासीय विद्यालय जनवल किस्को में मंगलवार को 145 बच्चों की मलेरिया जांच आरडीके से की गई। इसमें छह बच्चे मलेरिया से बीमार पाए गए।जांच किस्को एसएचसी के एमपीडब्ल्यू मनीष केशरी, अकरम इरफान, प्रभाकर पाठक, सीताराम खेरवार विकास कुमार महतो ने किया। मौके पर एवं विद्यालय की प्रिंसिपल कनकलता मौजूद थीं। इसके पूर्व एकलव्य विद्यालय किस्को एवं पेशरार में 288 बच्चों की मलेरिया जांच में 11 बच्चों को मलेरिया पाजीटिव पाया गया।
सभी एमपीडब्ल्यू ने सरकार से अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर डयूटी की।मौके पर पेशरार स्कूल की प्रिंसिपल अंकिता कुमारी और किस्को आवासीय स्कूल की प्रिंसिपल सुलेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के आदेशानुसार सभी आवासीय विद्यालय, पुलिस पिकेट और थानों में कार्यरत पुलिसकर्मियों की मलेरिया जांच अभियान के तहत किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


