श्रद्धा और उल्लास के साथ मना मंगला पूजनोत्सव
लोहरदगा के वाल्मीकिनगर में मंगला पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। महिलाएं उपवास रखकर पूजा की तैयारी में जुटी रहीं, जबकि पुरुषों ने पूजा स्थल को सजाया। पूजा के दौरान बलि अर्पित की गई और फल प्रसाद चढ़ाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग शामिल हुए।

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के वाल्मीकिनगर में मंगला पूजनोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। सुबह से ही महिलाएं उपवास रखकर पूजा की तैयारी में जुटी रहीं। पुरुषों ने उपवास में रहते हुए जंगलों से नए-नए पत्ते और फल लाकर पूजा स्थल को सुंदर ढंग से सजाया। महिलाएं बड़ा तालाब में स्नान कर ढोल-नगाड़ों के साथ अपने सिर पर पीतल के कलश लेकर अपनी बस्ती लौटीं। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परंपरा के अनुसार बलि भी अर्पित की।भगवान को फल प्रसाद के रूप में चढ़ाया गया। पूरे आयोजन में आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
मुख्य रूप से पहान विजय करवा, रविन्द्र करवा, कन्हैया करवा, रवि करूवा, रतन करुवा ने पूजा सम्पन्न कराया।बजरंग करवा ने कहा कि आज के दिन मंगला पूजा करने से हर किसी की मनोकामना पूरी होती है। इस पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद पूरे परिवार के साथ पूजा में शामिल होते हैं। वर्षों से चली आ रही या परंपरा अटूट विश्वास और प्रेम का संगम है। इस मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष अनिल उरांव, जय श्री राम समिति कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह, लक्ष्मीनारायण भगत, अजय सोनी, ओम महतो, बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, नगर महामंत्री आकाश वर्मा, प्रदीप राम, अक्षय करवा रिंकू करुवा, रौशन करूवा, मोहन राज, हिमांशु करुवा, रमेश,बलराज करुवा, सुधांशु करुवा, रोहित, रुद्र समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


