
101वें उर्स की तैयारियों पर हुई विशेष चर्चा
लोहरदगा में अंजुमन इस्लामिया का प्रतिनिधि मंडल पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिला। उन्होंने साहू को जन्मदिन की बधाई दी और उर्स शरीफ के आयोजन पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने सामाजिक सद्भाव और कौमी एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साहू ने सहयोग का आश्वासन दिया।
लोहरदगा, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व राज्यसभा सांसद एवं समाजसेवी धीरज प्रसाद साहू से मिला। उनके जन्मदिन पर अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल ने समाजिक सद्भाव, सौहार्द और सहयोग की परंपरा को मजबूत करने की बात कही। हजरत बाबा दुखन शाह (रहमतुल्लाह अलैह) के 101वें उर्स शरीफ के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उर्स शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और कौमी एकता का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी रहती है। उन्होंने उर्स की तैयारियों, व्यवस्थाओं, सुरक्षा और सामुदायिक सहयोग पर धीरज प्रसाद साहू को अवगत कराया और उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।
धीरज प्रसाद साहू ने अंजुमन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोहरदगा की साझा संस्कृति और भाईचारे को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उर्स के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधि मंडल में अंजुमन इस्लामिया जेनरल काउंसिल के ज़िम-ए-आला हाजी अब्दुल जब्बार, नायब सदर सैयद आरिफ हुसैन बबलू, मोजम्मिल अंसारी, वासिफ कय्यूम, शमीम साहब, अब्दूल कादिर, सेराज अंसारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मुलाकात को जिले में कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




