जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे लोग

Oct 18, 2024 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा के कुजरा-होंदगा नदी का पुल पिछले दो महीने से आधा धंसा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में समस्याएँ हो रही हैं। प्रशासन ने पुल के पुनर्निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं, जिससे लोग नाराज...

जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे लोग

लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुजरा-होंदगा नदी का पुल पिछले दो महीने से आधा धंसा हुआ होने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछली बारिश में पुल का एक पीलर दब गया है। गाड़ियों का इसपर से गुजरना जोखिम भरा है। फिर भी मजबूरी में लोग गाड़ियां गुजार रहे हैं। प्रशासन द्वारा पुल के पुर्ननिर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में नाराजगी है।

जब पुल टूटा था तो प्रशासन ने लाल फीता लगाकर और वाहनों का प्रवेश रोका गया था। लेकिन अब बड़े-बड़े वाहन भी इस दबे हुए पुल के ऊपर से पार करते हैं। इस वज़ह से पुल की स्थिति और खराब होते जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल से पार होने में भी अब डर लग रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।