Lohradaga Police Arrests 20-Year-Old Chhotu Ansari for Attempted Rape दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohradaga Police Arrests 20-Year-Old Chhotu Ansari for Attempted Rape

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 20 वर्षीय छोटू अंसारी को गिरफ्तार किया। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 29 Dec 2024 07:22 PM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी रामगढ़ जिला के लारी बस्ती निवासी बरफाती अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र छोटू अंसारी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास की सूचना सेन्हा थाना को देते हुए पीड़ित के परिवार ने बताया कि सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे महिला को घर में अकेला देख घुस गया। जबदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा था। तभी पीड़िता ने बचाव बचाव की आवाज लगाने लगी। तो परिवार वाले पीड़िता के कमरे तरफ भागे। परिजनों को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों के सहयोग से उसे धर दबोचा। पुलिस को सूचना करते हुए आरोपी को सुपुर्द कर दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आधार पर कारवाई करते हुए कांड संख्या 109/24 दर्ज कर दुष्कर्म अधिनियम धारा 64/ 329(4) बीएनएस के तहत जांचोपरांत लोहरदगा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।