उत्कृष्ट कार्य करनेवाले अधिकारी-कर्मी हुए सम्मानित
लोहरदगा में नगरपालिका चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया। उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि सभी पर्व-त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हुए। निर्वाचन कार्य में सभी अधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण था। सभी को प्रशस्ति-पत्र दिया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में नगरपालिका चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने अधिकारी-कर्मियों को सम्मानित किया। समाहरणालय में इस सम्मान समारोह में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा जिला में सभी बड़े पर्व-त्यौहार बिना किसी छोटी गलती के शांतिपूर्ण संपन्न हो गये। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों ने बड़े ही सूझबूझ के साथ अपने कर्त्तव्य निभाये जो प्रशंसनीय है। कई अवसर पर चुनौतियां आयीं जिसमें सभी वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों ने बेहद सूझबूझ के साथ कार्य सम्पन्न किया, सभी बधाई के हकदार हैं। बिना टीम वर्क के यह संभव नहीं था। उपायुक्त लोहरदगा ने उक्त बातें आज पदाधिकारियों व कर्मियों के सम्मान समारोह में कही।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य किसी भी पदाधिकारी व कर्मी के लिए पूरे सेवा काल मे महत्वपूर्ण समय होता है। एक पुलिस पदाधिकारी से लेकर सिपाही तक का योगदान इस निर्वाचन कार्य में बहुत महत्वपूर्ण था। कुछ बूथों में वोटिंग में समय लगा लेकिन उसे सभी बेहतर तरीके से संपन्न कराया। इसी प्रकार मतपेटिका जमा करने समय भी प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिसे हम सभी ने आसानी से संपन्न कराया। बिना किसी गलती के यह निर्वाचन संपन्न हुआ जो बहुत ही महत्वपूर्ण था। सभी चीजों की व्यवस्था बेहतर तरीके से की गई।सभी कोषांगों के पदाधिकारियों व कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया है उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


