चोरी की चार बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार

Nov 30, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर बाइक चोर को गिरफ़्तार करते हुए इसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है। एसपी को गुप्त सूचना म

चोरी की चार बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर बाइक चोर को गिरफ़्तार करते हुए इसके पास से चोरी की चार बाइक बरामद की है। एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कैरो थाने के चरिमा बगीचा के पास चोरी की बाइक की खरीद बिक्री होनेवाली है। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने कैरो थाना के साथ एक टीम का गठन कर छापामारी की। पुलिस के पहुंचने पर चरिमा बगीचा के पास मौजूद दो संदिग्ध लोग भागने लगे। एक को जवानों ने दौड़ा कर पकडा। मगर एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पकडे गए व्यक्ति ने खुद को चरिमा नाथुटोली निवासी रयुम अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र जसीम अंसारी बताया। भागनेवाले को अपना दोस्त रांची जिले के घाघरा निवासी मेराज खान बताया। बगीचा के पास से चोरी की दो बाइक मिली, जिसे चोरी कर बेचने के लिए लाया गया था। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त जसीम अंसारी के द्वारा बताया गया कि समसुल अंसारी उर्फ शंभु के द्वारा चोरी कर दो बाइक बेचने के लिए उसे दिया गया था, जो उसके घर में मौजूद है। पुलिस ने सभी चार बाइकों को जब्त कर लिया। छापेमारी टीम में एसआई अमित कुमार मुर्मू, रंजन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार शर्मा, सुजीत उरांव आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।