Lohardaga News: कुल्हाड़ी से मार कर चौकीदार को किया घायल
Lohardaga News: लोहरदगा के पेशरार बाजार में चौकीदार मदन उरांव पर विवाद के दौरान केश्वर यादव ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मदन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पेशरार थाना क्षेत्र के पेशरार बाजार में आपसी विवाद के दौरान चौकीदार मदन उरांव पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना में मदन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार, पेशरार बाजार में केश्वर यादव और चौकीदार मदन उरांव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। आरोप है कि केश्वर यादव ने कुल्हाड़ी से हमला कर मदन उरांव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


