लोहरदगा की सीमा राष्ट्रीय क्रास कंट्री में भाग लेंगी
लोहरदगा की सीमा कुमारी अंडर-16 गर्ल्स में दो किलोमीटर रेस में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह 60वीं नेशनल क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप के लिए है, जो 24 जनवरी को रांची में होगी। कोच विकास कुमार महतो के मार्गदर्शन में उन्हें शुभकामनाएँ दी गई हैं।

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा की सीमा कुमारी अंडर-16 गर्ल्स में दो किलोमीटर रेस में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। जो कि रांची में आयोजित 60वीं नेशनल क्रॉस-कंट्री चैम्पियनशिप 2025 के लिए है, जो 24 जनवरी को होने जा रही है। इस अवसर पर जिला एथलेटिक एसोसिएशन के कोच विकास कुमार महतो कोच के रूप में है। जिन्हे लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा द्वारा रवाना किया। सीमा कुमारी के अच्छे प्रदर्शन के लिए एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, संगठन सचिव संजय कुमार साहू, डीसी डा कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिज़वी, विधायक डा रामेश्वर उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, एथलेटिक प्रतियोगिता के स्वागत समिति अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी, लालमोहन केसरी, नसीम अख्तर, मुरारी गोस्वामी, मुमताज़ अहमद, लोहरा उरांव, कमल प्रसाद केसरी, अजय प्रसाद, कयूम खान, मनोज प्रसाद, मदन मोहन पाण्डेय आदि ने सफलता निमित्त शुभकामना दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



