
पूरी तरह सौर उर्जा पर निर्भर है मॉडल् महिला कॉलेज
लोहरदगा से न्यूज़ मैटर फ़ाइल संख्या-चार---23 नवम्बर अच्छी खबर लोहरदगा पेज की बाटम खबर
लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के बरही में स्थित मॉडल महिला कॉलेज पूर्ण रूपेण सोलर एनर्जी संचालित जिले का पहला संस्थान बन गया है। लोहरदगा जिले ने हरित ऊर्जा पर निर्भरता की दिशा में अभी थोड़ा ही सफर तय किया है। मगर यह मॉडल महिला कॉलेज पूर्ण रूपेण सोलर एनर्जी संचालित संस्थान बनकर अन्य संस्थानों और लोगों को ग्रीन एनर्जी अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। साल 2021 में तत्कालीन राज्यपाल और कुलाधिपति और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कॉलेज भवन का उद्घाटन किया था। शिक्षकों की कमी के कारण यह कॉलेज छात्राओं का भविष्य भले ही उज्जवल नहीं कर पा रहा हो, लेकिन शत प्रतिशत सौर ऊर्जा संचालित महाविद्यालय होने का रिकॉर्ड और गौरव इसने अपने नाम कर लिया है।
कॉलेज भवन की छत पर सोलर प्लेट्स लगाए गए हैं। जिनसे कुल 80 किलो वाट बिजली पैदा होती है। इससे कॉलेज में रोशनी के अलावा तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण संचालित हो सकते हैं। इसके अलावा कालेज परिसर मे़ं 26 स्ट्रीट लाइट भी लगे हैं। जिससे पूरा कॉलेज परिसर शाम ढलते ही स्वत: रोशन हो जाता है। यहां तैनात कर्मियों का कहना है कि बिजली का कनेक्शन है, ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। मगर बिजली की हर जरूरत सौर ऊर्जा से ही पूरी हो जाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




