अध्यक्ष पद के सभी 13 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। सभी 13 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए हैं। मतदान 23 फरवरी को होगा और मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 फरवरी तक नाम वापस ले सकते हैं।

अध्यक्ष पद के सभी 13 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए

लोहरदगा, संवाददाता।नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 को लेकर निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय लोहरदगा में परिषद अध्यक्ष पद के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी गुरूवार को की गयी। अध्यक्ष पद के सभी 13 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। इसके बाद अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई। इनमें अनिल उरांव, आरती कुमारी, प्रभात कुमार भगत, पावन एक्का, बालमुकुन्द लोहरा, राजेन्द्र लोहरा, रामलाल उरांव, लक्ष्मी नारायण भगत, विलियम कुजुर, विशाल डुंगडुंग, सतीश रंजन उरांव, संजय टोप्पो और संतोष उरांव शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी छह फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अभ्यर्थिता से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों के बीच निर्वाचन प्रतीक का आवंटन दिनांक सात फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा। मतगणना 27 फरवरी को प्रातः आठ बजे से कृषि बाजार समिति, लोहरदगा में होगी। नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान निर्वाची पदाधिकारी और कर्मियों के साथ संबंधित अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।