मतदाताओं का आशीर्वाद जीवन को सदैव संबल प्रदान करेगी: अनिल उरांव

Feb 23, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share

लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव ने नगर चुनाव में जनता की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने अप्रत्याशित मतदान के लिए आभार जताया और 27 फरवरी को विजयी जुलूस में शामिल होने की उम्मीद जताई। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने भी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

मतदाताओं का आशीर्वाद जीवन को सदैव संबल प्रदान करेगी: अनिल उरांव

लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा समर्थित लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव ने कहा है कि नगर चुनाव उत्सव में नगर की जनता अपनी सहभागिता बढ़ चढ़कर निभाई। अप्रत्याशित मतदान हुआ। हमें यकीन है कि लोहरदगा नगर की जनता का भरपूर प्यार भी मुझे मिला है। आशा है 27 फरवरी को पूरा लोहरदगा ज़िला केसरियामय हो जायेगा और आप सभी अपने विजयी जुलूस में शामिल होंगे। मतदाताओं के आशीर्वाद और प्यार ने हमारे जीवन को जो ऊर्जा दी है, वह मेरे जीवन का संबल बन सदैव हमारे साथ रहेगी। लोहरदगा नगर के विकास की लड़ाई लड़ने के लिये सदैव तत्त्पर रहने की प्रेरणा और ऊर्जा का काम करेगा।

यह मेरे जीवन को आगे ले जाने में सदैव सम्बल बनकर रहेगी। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने लोहरदगा नगर की सम्पूर्ण सरना सनातन समाज के लोगों और नगर वासियों का आभार जताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।