कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी को मजबूत करें- मुजम्मिल
लोहरदगा में अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आगामी 27 सितंबर को कमेटी और पंचायत अध्यक्षों की समीक्षा की जाएगी। जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी ने संगठन सृजन अभियान पर चर्चा की। यह बैठक...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सिकंदर अंसारी, शवारत हुसैन शामिल हुए। इसमें बताया गया कि आगामी 27 सितंबर को राजेंद्र भवन में लोहरदगा जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रभारी शहनाज खातून के द्वारा अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला-प्रखंड कमेटी और पंचायत अध्यक्षों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हाजी सिकंदर अंसारी शवारतहुसैन शामिल हुए । जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम चल रहा है।
इसी के निमित अल्पसंख्यक कांग्रेस के विभिन्न स्तर की कमेटियों का समीक्षा होगी। क्योंकि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी का प्रमुख अंग है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी लगातार देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा प्रयास करते रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष कमरुल इस्लाम, रुस्तम अंसारी, आफताब अंसारी, जिला जहूर अंसारी, तारीख अनवर, सचिव सिराज अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, शरीफ अंसारी, नगर अध्यक्ष माशूक कुरेशी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, आबू ताल्हा अंसारी, हसनैन अंसारी, एजाज अंसारी, महताब अंसारी, एनामुल अंसारी, परवेज अंसारी, हाफिज अंसारी, सैफ अंसारी, कुदूस अंसारी, रशीद अंसारी, इनामुल अंसारी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




