गोदाम से गैस लेने पर भी नहीं मिल रही छूट
लोहरदगा में रसोई गैस उपभोक्ता कई गैस एजेंसियों द्वारा गोदाम से सिलेंडर लेने पर नियमानुसार छूट न मिलने से परेशान हैं। होम डिलीवरी के लिए अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। ग्राहकों ने जिला प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।

लोहरदगा, संवाददाता। रसोई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आरोप है कि लोहरदगा में कई गैस एजेंसियों द्वारा अपने गोदाम से सीधे सिलेंडर लेने आने वाले ग्राहकों को नियमानुसार मिलने वाली छूट नही दी जा रही है। ऐसा कर के एजेंसी संचालक अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी करने वाले सिलेंडर के लिए अतिरिक्त राशि वसूल रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि जब वे ऑनलाइन भुगतान कर गोदाम से सिलेंडर लेने पहुंचते हैं तब भी उन्हें परेशान किया जा रहा है वहीं एजेंसी में स्टाफ की कमी और केवाईसी में भी ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
जबकि नियम के अनुसार यदि ग्राहक खुद गोदाम जाकर सिलेंडर लेते हैं तो उन्हें डिलीवरी चार्ज में छूट मिलनी चाहिए। छूट नही मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी अनुसार, गैस कंपनियों के नियम में यह प्रावधान है कि यदि ग्राहक स्वयं गोदाम से सिलेंडर प्राप्त करता है तो उसे होम डिलीवरी चार्ज नहीं देना होता है। इसके बावजूद एजेंसियों द्वारा मनमानी किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। ग्राहकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


