Lohardaga News: वन समिति पुनर्गठन को ले बैठक आयोजित
Lohardaga News: लोहरदगा कुडू प्रखंड के 27 नंबर रेलवे ब्रिज के समीप बड़की चांपी और सलगी पंचायत की वन समिति के पुनर्गठन के लिए बैठक हुई। बैठक में पूर्व समिती की समीक्षा की गई और नई समिति की सहमति पर चर्चा हुई। आगामी 6 सितंबर को समुदाय की सहमति से पुनर्गठन किया जाएगा।

Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र के 27 नंबर रेलवे ब्रिज के समीप बड़की चांपी पंचायत एवं सलगी पंचायत की वन समिति के पुनर्गठन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़की चांपी मुखिया राजधन भगत एवं सलगी मुखिया सुमित्रा कुमारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में समिति के पूर्व कार्यों की समीक्षा के साथ आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया तथा नई समिति के पुनर्गठन को लेकर आपसी सहमति बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि छह सितंबर को सुबह 10 बजे बड़की चांपी एवं सलगी पंचायत के महिला- पुरुष ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा वन विभाग के कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में दोनों पंचायतों के लोगों की सहमति से वन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।बैठक में समिति के पूर्व आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। उपस्थित लोगों ने समिति के संचालन एवं आगामी कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। वन क्षेत्र में ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने और वन संरक्षण के कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में नीरू शांति भगत, कुडू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, नंदलाल तिवारी, संजय चंद्र मुखर्जी, पूर्व प्रमुख परिखा मुंडा, कुडू प्रक्षेत्र वनपाल पंकज कुमार सिंह, लोहरदगा प्रक्षेत्र वनपाल विक्की कुमार मेहता, प्रधान वनरक्षी संदीप राम, प्रदीप साहू, अवधेश महतो सहित क्यूआरटी टीम के सदस्य, कई ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा राजेंद्र लोहरा, यदुनंदन तिवारी, भूषण प्रसाद, भूपाल पाठक, अमोद साहू, हब्बू लाल, ललकु बैठा, हरि गोप, सोमनाथ मुंडा, धीरज साहू, अजय लकड़ा, राजेंद्र साहू, अनिल सिंह, ननका यादव एवं मुकेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


