Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohardaga District Written Exam Results for Chowkidar Recruitment Published
चौकीदार नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का औपबंधिक परिणाम जारी

चौकीदार नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का औपबंधिक परिणाम जारी

संक्षेप:

लोहरदगा जिला में चौकीदार के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता-जांच 11 नवम्बर को पुलिस लाईन, लोहरदगा में होगी। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश-पत्र के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।

Sat, 8 Nov 2025 10:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगा
share Share
Follow Us on

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला अन्तर्गत चौकीदार के पद पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (विज्ञापन संख्या 01/2024) का औपबंधिक परीक्षा परिणाम जिले के आधिकारिक वेबसाईट www.lohardaga.nic.in और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता-जांच 11 नवम्बर को पूर्वाह्न आठ बजे पुलिस लाईन, (बक्सीडीपा) लोहरदगा में की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र के साथ ससमय आयोजित स्थल में भाग लेंगें। यह जानकारी सामान्य शाखा के प्रभारी अधिकारी द्वारा दी गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।